रिपोर्ट/वीरेंद्र गुर्जर करौली
जिला प्रशासन राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड एवं स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल करौली के संयुक्त तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगास के नेतृत्व में त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम करौली से विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया
सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी श्रंखला में करौली के मुंशी त्रिलोक चंद्र माथुर स्टेडियम से विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोकस अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसराम मीणा उप जिला कलेक्टर अमित कुमार वर्मा उप पुलिस अधीक्षक मनराज मीणा के नेतृत्व में किया गया
सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता के अनुसार तिरंगा रैली स्टेडियम से प्रारंभ होकर गुलाब बाग तिराहा बस स्टैंड हाथी घटा होती हुई कलेक्ट्रेट पर संपन्न हुई इस दौरान बड़ी संख्या में स्काउट गाइड रोवर रेंजर स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल करौली के छात्र-छात्राएं एवं करौली के प्रबुद्ध नागरिक उधो सिंह एडवोकेट भामाशाह हाजी रुखसार अहमद समाजसेवी बबलू शुक्ला स्काउटर मुकेश कुमार सारस्वत सुरेश चंद सीनियर रोवर मेट लव कुश मंगल नीलेश जंगम रघुवीर सिंह राजपूत मदन गोपाल शर्मा सीनियर रेंजर मेट सरिता मीना ब्रह्म बाई सैनी के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहे
रैली में स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा भारत माता की जय वंदे मातरम के नारों से वातावरण को राष्ट्रीय एकता की भावना से गुंजायमान कर दिया रैली जिला कलेक्ट्रेट में पहुंची जहां पर जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने स्काउट गाइड रोवर रेंजर एवं बालक बालिकाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत ही जोश के साथ रैली निकाली है वह सभी अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाएं एवं अपने वीर शहीदों को याद करें जिनकी वजह से आज हम खुली हवा में आजादी की सांस ले रहे हैं उन्होंने इस अवसर पर कार्यक्रम में सभी सहयोग करने वाले महानुभावों का आभार व्यक्त किया



No comments:
Post a Comment