भाजपा नव मतदाता पंजीकरण अभियान

 


 दिनेश लखारा (आरटीएस न्यूज़ जालोर)

 भाद्राजून /आहोर 

भाजपा नव मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भाद्राजून मंडल के घाना, बरवा व भोरड़ा के बुथो पर नव मतदाताओ से सम्पर्क कर तीसरे चरण का शुभारंभ विधानसभा संयोजक व भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री सवाईसिंह सांकरणा व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष समंदरसिंह कोराना के नेतृृत्व में किया गया। घर घर सम्पर्क कर स्टीकर चिपकाए व मतदान की ताकत बताते हुए युवाओं को प्रथम बार मतदान करने की शुभकामनाएं दी।



इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्त्ता चेनाराम चौधरी, भाजयुमो मंडल महामंत्री जगदीश सैन, बूथ अध्यक्ष नारायण प्रजापत, युवा मोर्चा मंडल संयोजक दलाराम प्रजापत, पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी चेतनदास, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जैसाराम हीरागर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमाराम रेवड़ा, हरीश पटेल, वागाराम, चूनीलाल पटेल हनुमान पटेल, हताराम पटेल, उमेद पटेल, अमृतलाल सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment