रिपोर्टर - कैलाश सिंह राजपुरोहित
सिवाना / बाडमेर
RTS NEWS
राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को अखिल भारतीय कांग्रेस बिग्रेड के राष्ट्रिय सचिव भगाराम मेघवाल ने अपने पिता स्वर्गीय रामाराम वेगड़ की पांचवीं पुण्य तिथि के अवसर पर अस्पताल परिसर में भर्ती मरीजों के वार्डों में पहुंचकर फलों का वितरण किया। जिसमें उन्होंने मरीजों सहित उनके साथ मौजूद परिवार जनों को भी सेव सहित अन्य फलों का वितरण किया गया।
इसके बाद आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पौधारोपण किया। इस मौके पर उनके साथ कैलाश सिंह राजपुरोहित जिलाध्यक्ष मानव सेवा संस्था बाड़मेर, कंपाउंडर नरपत खान, शिक्षक लालाराम चौधरी, उत्तम सिंह राजपुरोहित सहित परिवारजन मौजूद थे।


No comments:
Post a Comment